फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Air pollution: smoldering fire in the garbage, increasing the problems of asthma patients

वायु प्रदूषण : कूड़े में सुलगती आग, बढ़ा रही दमा रोगियों की मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Air pollution: smoldering fire in the garbage, increasing the problems of asthma patients
Air pollution: smoldering fire in the garbage, increasing the problems of asthma patients - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। धान के अवशेषों और कूड़े-कचरे में सुलगती आग दमा रोगियों की सांसे उलझा रही है। दमा की बीमारी से पीड़ित मरीज अस्पतालों में ऑक्सीजन के सहारे एक-एक सांस के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण आबोहवा गले को पूरी तरह से जाम कर रही है। परिजन गंभीर अवस्था में मरीजों को अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं। दिवाली के बाद से सरकारी व निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत ज्यादा होने के चलते डिमांड भी ज्यादा बढ़ गई है। बुधवार की सुबह कुरुक्षेत्र का एक्यूआई 222 दर्ज किया गया, जो कि शाम ढलते-ढलते 169 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा धान के अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों का चालान कर जुर्माना किया जा रहा है, लेकिन दिनभर कूड़े-कचरे में आग लगाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। आलम यह है कि सेक्टर-17 मार्केट, सेक्टर-13, सेक्टर-7, ज्ञान मंदिर के पीछे, राजेंद्र नगर कुटिया रोड, अमीन रोड, सलारपुर रोड, थीम पार्क, ब्रह्मसरोवर के निकट सहित शहर में कई स्थानों पर कूड़े-कचरे में धड़ल्ले से आग लगाई जा रही है। प्रशासन हर साल धान के अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों पर कार्रवाई जरूर कर रहा है, लेकिन शहर में कूड़े-कचरे में आग लगाने वालों पर आज तक संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

355 किसानों के चालान, 7 लाख 22 हजार 500 रुपये का लगाया जुर्माना
धान के अवशेषों को आग लगाने वाले 355 किसानों के चालान करते हुए जिला प्रशासन ने 7 लाख 22 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को फसल के अवशेषों में आग लगाने की कुल 596 सूचनाएं प्राप्त हुई। इनमें से 397 जगहों पर आग लगाने की पुष्टि हुई है। कृषि विभाग की ओर से 355 किसानों के चालान किए, जबकि 42 पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक पहुंच रहे दमा और सांस के मरीज
आबोहवा इतनी जहरीली हो गई है कि दमा और सांस के मरीजों की हालत बिगड़ने लगी है। हर रोज 200 से अधिक मरीज सांस की तकलीफ के चलते जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में दाखिल विनोद ने बताया कि दिवाली से पहले उन्हें सांस की दिक्कत शुरू हुई थी। वह अस्पताल आकर दाखिल हो गया था। जब तक यहां ऑक्सीजन पर रहा, तब तक ठीक रहा, लेकिन यहां से घर जाते ही सांस रुकनेे लगी। अब फिर अस्पताल में दाखिल हुआ है। वहीं अस्पताल के आपातकालीन विभाग में दाखिल चंद्रकेश 13 नवंबर को सांस की दिक्कत के चलते अस्पताल में दाखिल हुआ था, यहां उनकी ऑक्सीजन के सहारे सांसे चली हुई हैं।
दम घोंट रहा प्रदूषण, बरतें सावधानी: डॉ. आशीष
फिजिशियन डॉ. आशीष अनेजा ने बताया कि इन दिनों वायु प्रदूषण ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसी घड़ी में सांस व दमा के मरीजों को सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है। घर पर समय-समय पर भाप लेते रहें और चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा का सेवन करते रहें। जिन मरीजों को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत आ रही है, वह अस्पताल में पहुंच उपचार लें।
एडीसी ने नप के ईओ को तत्काल मौके का निरीक्षण करने का दिया आदेश, फायर ब्रिगेड मंगवा बुझाई आग
कूड़े-कचरे में आग लगाने का मामला एडीसी अखिल पिलानी के संज्ञान में आने के चार मिनट बाद ही नगर परिषद के ईओ बलबीर सिंह हरकत में आ गए। उन्होंने फोन कर जहां-जहां आग लग रही है, वहां की लोकेशन मांगी और फिर मौके पर पहुंच जायजा लिया। ईओ बलबीर सिंह ने बताया कि ज्ञान मंदिर के निकट केडीबी का कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। उन्होंने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर कूड़े-कचरे में लगी आग को बुझवाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी सफाई कर्मचारी आग लगाता हुआ मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोई दुकानदार या अन्य कोई व्यक्ति आग लगाते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कूड़े-कचरे में आग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई : एडीसी
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि धान के अवशेषों में आग लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। चालान करने के साथ-साथ जुर्माना भी किया जा रहा है, लेकिन जो कूड़े-कचरे में आग लगा रहे हैं। चाहे वह दुकानदार हो या फिर सफाई कर्मचारी, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed