फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After stealing, the thieves ran away after firing in the street

Kurukshetra News: चोरी करने के बाद गली में फायर कर भाग गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
After stealing, the thieves ran away after firing in the street
कुरुक्षेत्र। आकाश नगर में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने जाते समय गली में फायर भी किया। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सुबह मामले की सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में कृष्ण कुमार निवासी आकाश नगर ने बताया कि उसने गीता महोत्सव में दुकान लगाई हुईं है, जिस कारण वह अपनी दुकान पर ही व्यस्त था। उसके घर पर उसके रिश्तेदार आए हुए थे, जो रात को घर पर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ से बजे तीन बजे युवक घर की दीवार कूदकर अंदर घुसे थे। उन्होंने घर के अंदर से दो मोबाइल व एक कुर्ता चोरी कर लिया। कुर्ते में करीब सात हजार रुपये, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। चोर एक जैकेट भी ले गए, जिसमें पांच हजार रुपये थे। शोर सुनकर वे लोग उठे तो तीनों चोर भाग गए। चोरों ने जाते-जाते फायर भी किया। गली में लगे कैमरों में चोरों के आने-जाने की रिकार्डिंग भी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज पेश की गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed