फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After Four years this facility begans in Ku

केयू में चार साल बाद शुरू हुई ये सुविधा

Mon, 08 Jun 2015 01:15 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
केयू में पढ़ाई कर रहे होस्टल में रहने वाले छात्रों की सुविधा के लिए बनाई सेंट्रल पार्किंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि इस पार्किंग को छात्रों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, लेकिन परीक्षा और गर्मी के कारण यही पार्किंग उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है।


केयू प्रशासन ने हॉस्टलों में होने वाली मारपीट आदि की आए दिन होने वाली वारदातों को रोकने के लिए वाहनों की पार्किंग होस्टलों से दूर बनाने के लिए योजना बनाई थी।

इस योजना के तहत सेंट्रल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया और इस प्रस्ताव के तहत यूनिवर्सिटी मार्केट के पास लाखों रुपये की लागत से सेंट्रल पार्किंग बनाई गई। यह पार्किंग वर्ष 2011 में बनकर तैयार हो गई थी।
विज्ञापन


लेकिन, उसी समय से पार्किंग प्रयोग में नहीं आ रही थी। इसका बड़ा कारण था कि पार्किंग कई अन्य हॉस्टलों से काफी दूर बनाई गई, जिससे छात्रों ने इसकी ओर रुझान नहीं दिखाया। इससे यह पार्किंग काफी समय से वीरान ही पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हॉस्टलों से काफी दूर है पार्किंग
केयू के टैगोर हॉस्टल, हर्ष भवन, विवेकानंद भवन में रह रहे छात्रों के लिए सेंट्रल पार्किंग काफी दूर हैं। इन हास्टलों में रहने वाले छात्रों को ओर हॉस्टलों के मुकाबले ज्यादा चलना पड़ता है जिसका खामियाजा उन्हें परीक्षा के दौर में समय की बर्बादी और जून माह की भीष्ण गर्मी को सहना भी है।

पहले शुरू हुआ था टोकन सिस्टम, लेकिन अब बंद
करीब 4 वर्ष पहले इस सेंट्रल पार्किंग में स्टूडेंट वाहनों के लिए टोकन सिस्टम शुरू हुुआ था, लेकिन अब वो बंद है। टोकन सिस्टम के शुरू होने से सेंट्रल पार्किंग में खड़े का चोरी होना कम हो गया था।


क्या कहना है चीफ वार्डन का
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के चीफ वार्डन प्रोफेसर सीपी सिंह ने बताया कि उन्होंने केयू में सैंट्रल पार्किंग का प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है,जिसमें केयू ब्वॉयज हॉस्टल के छात्र अपने-अपने वाहनों का चीफ वार्डन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करने के बाद पार्किंग में  खड़ा कर सकते है।

उनके अनुसार केयू हॉस्टलों में आए-दिन होने वाली वारदातों को रोकने के लिए ही केयू प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed