फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After four days, there was relief from strong winds, the feeling of coldness also decreased

Kurukshetra News: चार दिन बाद तेज हवाओं से मिली राहत, ठंडक का एहसास भी हुआ कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
After four days, there was relief from strong winds, the feeling of coldness also decreased
कुरुक्षेत्र। चार दिन बाद किसानों ने उस समय राहत की सांस ली जब मौसम साफ हुआ। लगातार चल रही तेज हवाएं थमीं तो दिनभर धूप भी खिली रही। इससे ठंडक का एहसास भी कम हुआ। रविवार तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है जबकि सोमवार से फिर कुछ बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज शनिवार को भी यही तापमान रहने व रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को ठंड से निजात मिल पाएगी लेकिन सोमवार से हल्के बादल छाए रहने की कई दिन तक संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम में फेरबदल होते ही सबसे ज्यादा चिंतित किसान हो रहे हैं। गेहूं की फसल पूरी तरह से अनाज ले चुकी है और अब पकने की ओर है। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक फसल पक जाएगी। ऐसे में बारिश व तेज हवाएं चलीं तो फसल गिर सकती है और इससे नुकसान होगा। गत सप्ताह भी तीन दिन रहे खराब मौसम के चलते हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से शाहाबाद व बाबैन के कई गांवों में किसानों की फसल में बड़ा नुकसान माना जा रहा है। ऐसे में अब फिर मौसम में बदलाव की आहट सुनते ही किसान चिंता में डूबने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सतबीर सिंह, रामपाल, जय सिंह आदि का कहना है कि अब फसल कटाई तक बारिश की जरूरत नहीं है। हालांकि हल्की बूंदाबांदी से फसल में नुकसान नहीं है लेकिन तेज बारिश व हवाएं चलने से अनाज ले चुकी फसल की जल्द गिरने की संभावना रहती है।
उधर कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि किसानों के फसल पकने के दौरान खास ध्यान रखना चाहिए। पानी जमा न होने दें और न ही ज्यादा पानी भराई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed