फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After a week, the consensus on the post of Sarpanch was scattered, Kurukshetra

एक सप्ताह बाद बिखरी सरपंच पद पर सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
After a week, the consensus on the post of Sarpanch was scattered, Kurukshetra
जरनैल रंगा
विज्ञापन

पिपली। खंड के गांव शंकर कॉलोनी की नई ग्राम पंचायत में बनी सहमति एक सप्ताह बाद ही बिखर गई। नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन दोनों महिला उम्मीदवार मैदान में रही। दोनों महिला उम्मीदवारों के नाम शुरू से ही सरपंची की दौड़ में चल रहे थे। अब दोनों के बीच चौधर को लेकर चुनावी जंग होगी।
बता दें कि एक सप्ताह पहले नई ग्राम पंचायत शंकर कॉलोनी के लोगों की एक बैठक गांव में हुई थी। जिसमें सरपंच पद के लिए शालू और इंद्रजीत कौर के नाम पर चर्चा हुई थी। बैठक में सर्व समाज के 11 सदस्यों की कमेटी गठित की गई थी, जिसमें एक सांझे सदस्य समेत दोनों उम्मीदवारों के पक्ष से पांच-पांच मेंबर लिए गए थे।
विज्ञापन

कलोनी वासी जगदीश सैनी, रमेश सिंगला, सुखविंद्र सिंह, संतोख सिंह ने बताया कि कमेटी ने दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले गए थे, जिनमें शालू को छह और इंद्रजीत कौर को पांच वोट पड़े थे। महिला उम्मीदवार शालू के नाम पर सरपंच पद की सहमति बन गई थी। अब दोनों उम्मीदवारों की ओर से नामांकन करने पर सहमति टूट गई। अब आठ में से छह वार्डों में पंचों को सहमति से चुना लिया गया है। सिर्फ दो पंच वार्डों में ही चुनाव होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शंकर कालोनी की आबादी 1413 हैं जिसमें एससी 179 और 1024 पिछड़ा वर्ग की बाकी अन्य वर्ग के लोग रहते हैं। यहां 722 मतदाता हैं, जिनमें 380 पुरुष व 242 महिला हैं। यह पंचायत एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है। उम्मीदवार शालू व इंद्रजीत कौर शिक्षित हैं। शालू बीए, एएनएम डिप्लोमा, जेबीटी पास है और एमए की पढ़ाई कर रही हैं। इंद्रजीत कौर एमए, बीएड है। चुनावी अखाड़े में डटने के बाद महिला उमीदवार शालू को गिलास और इंद्रजीत कौर को साइकिल चुनाव चिह्न मिला है।

सरपंच पद की उम्मीदवार इंद्रजीत कौर के प्रतिनिधि प्रदीप लांबा का कहना है कि कुछ बातों को लेकर हमारी सहमति नहीं बन पाई। इसलिए वे चुनाव लडे़ंगी। उमीदवार शालू के ससुर कमल कुमार ने कहा कि कॉलोनीवासियों के सामने हमारी सहमति बन गई थी। शालू को सहमति से सरपंच घोषित दिया गया था बाद में विपक्षी खेमे ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया था जो अब चुनावी मैदान में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed