फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Administration removes encroachment from Panchayati Gali in Buhawa

Kurukshetra News: बुहावा में पंचायती गली से प्रशासन ने हटवाया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Administration removes encroachment from Panchayati Gali in Buhawa
पिपली। कब्जा हटवाने के दौरान तैनात पुलिस बल व मौजूद अ​धिकारी। संवाद
पिपली। बुहावा गांव में पंचायती गली पर कथित अवैध कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गली को कब्जा मुक्त करवा दिया। एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी के आदेश पर बाबैन के बीडीपीओ सुशील मंगला के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को हटाकर जमीन का कब्जा ग्राम पंचायत को सौंप दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी पक्ष ने विरोध किया, जिसके चलते कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, पुलिस बल की मुस्तैदी और अधिकारियों की सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित रखा गया और कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ सुशील सिंगला ने बताया कि गांव बुहावा में पंचायती गली पर कब्जे की शिकायत एसडीएम कार्यालय को मिली थी। जांच और पैमाइश के बाद संबंधित जमीन को पंचायती गली का हिस्सा पाया गया, जिसके आधार पर एसडीएम शंभू राठी ने कब्जा हटाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed