फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Activities throughout the year are included in Dharohar's calendar

Kurukshetra News: धरोहर के कैलेंडर में साल भर की गतिविधियों को किया समाहितं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Activities throughout the year are included in Dharohar's calendar
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का वार्षिक एवं धरोहर हरियाणा संग्रहालय का टेबल कैलेंडर जारी किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की सभी गति गतिविधियों को कैलेंडर के माध्यम से प्रचार एवं प्रसार करने के लिए ज्यादा लोगों तक पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान कुवि कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा भी मौजूद रहे। कुवि के लोक संपर्क विभाग के निदेशक डॉ महा सिंह पुनिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में धरोहर कैलेंडर में संग्रहालय की साल भर की गतिविधियों को समाहित किया गया है। उन्होंने बताया कि धरोहर के कैलेंडर में जनवरी माह में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से हरियाणा पवेलियन का अवलोकन, फरवरी माह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से स्वामी विवेकानंद स्टैच्यू का उद्घाटन की तस्वीरें शामिल की गईं हैं।
विज्ञापन

वहीं मार्च के महीने में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति, अप्रैल के महीने में कुवि में आयोजित गोयल पुरस्कार विजेताओं का पुरस्कार वितरण, मई के महीने में धरोहर हरियाणा संग्रहालय का स्थापना दिवस और जून के महीने में इंडो पेसिफिक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की तस्वीरें जारी की गईं हैं। वहीं जुलाई के महीने में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता, अगस्त माह में 26 जनवरी की परेड का निरीक्षण, सितंबर के महीने में कुलपति निवास पर शिक्षक दिवस का आयोजन एवं एट होम कार्यक्रम, अक्टूबर के महीने में संस्कृति के महाकुंभ रत्नावली समारोह का आयोजन, नवंबर माह में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन तथा दिसंबर के महीने में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव संगोष्ठी की तस्वीरें जारी की गई है। इसके साथ ही धरोहर हरियाणा संग्रहालय के 12 चित्र भी जारी किए गए हैं। डॉ महासिंह पूनिया ने बताया कि कुवि के दोनों कैलेंडर हर वर्ष मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल की ओर से जनता को समर्पित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed