फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   action

70 लीटर पेट्रोल डीजल कम देने वाले ट्रांसपोर्टर के टैंकर का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
action
action - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई देने वाले ट्रांसपोर्टर द्वारा पंप संचालक को मात्रा से कम पेट्रोल-डीजल देकर उसे हजारों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। मामले की भनक लगते ही क्षेत्र के कई पेट्रोल पंप संचालक आरोपी ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्रित हुए तथा मामले की सूचना नापतोल विभाग को दी। पंप संचालक के साथ पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में गड़बड़ी करने वाले ट्रांसपोर्टर के खिलाफ नापतोल विभाग के जिला अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट के टैंकर का चालान कर दिया। इसके साथ ही अधिकारी ने उक्त टैंकर को ब्लैक लिस्ट करने के लिए बहादुरगढ़ स्थित एचपी डिपो के अधिकारियों को सिफारिश भी की है।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के संचालक अनिल बंसल ने बताया कि वह जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की गाड़ी बुक करवाते है तथा बिना जांच के ही उसे अपने पंप के नीचे बने टैंक में डाल लेते है। हाल ही में उन्होंने बहादुरगढ़ स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के डिपो से 12 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल का टैंकर बुक करवाया था। यह टैंकर 16 नंवबर को करीब साढ़े तीन बजे डिपो से चला था। जिसे करीब 6 घंटे में पिहोवा पहुंचना था, लेकिन टैंकर अगले दिन करीब 4 बजे पेट्रोल पंप पर पहुंचा। जब टैंकर ड्राइवर रमन कुमार से उन्होंने देरी से आने का कारण पूछा तो वह उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर उन्होंने ड्राइवर रमन कुमार से टैंकर में गेज लगाकर पेट्रोल-डीजल की मात्रा जांच करवाने के लिए कहा तो रमन ने ऐसा करने से भी साफ इनकार कर दिया। तंग आकर उन्होंने ट्रक ट्रांसपोर्टर से फोन पर उसकी शिकायत की तो ट्रांसपोर्टर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए उन्होंने इसकी शिकायत नापतोल विभाग तथा ट्रांसपोर्टर द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत पुलिस को दी थी। उनकी शिकायत पर जांच टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच की तो 70 लीटर की गड़बड़ी मिली। उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नापतोल विभाग के अधिकारी राजकुमार बाली ने ट्रक का चालान किया है। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, अनिल बंसल, टोमी बंसल, रणजीत सिंह, अनुप गुप्ता, रोहित मेहला, शीशपाल, राजीव नंदराजोग, अमित बंसल समेत क्षेत्र के कई पंप संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed