फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of supplying pistol sent on remand

Kurukshetra News: पिस्टल सप्लाई करने का आरोपी भेजा रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying pistol sent on remand
पिपली। पुलिस ने वारदात के लिए असलहा उपलब्ध कराने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी साबिर निवासी भैसानी जिला शामली को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। थाना सदर में 28 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में आढ़ती आजाद सिंह निवासी उमरी ने बताया था कि उसकी अनाज मंडी पिपली में आढ़त की दुकान है। 28 अक्तूबर सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी दुकान के बाहर फायरिंग करने के मकसद से आए थे लेकिन उनका असलहा जाम होने के कारण फायर नहीं हो सका था। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो करते हुए 31 अक्तूबर को गोली चलाने का प्रयास करने के आरोपी निखिल निवासी नन्हेड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन के रिमांड में आरोपी ने कबूला था कि वारदात में प्रयोग पिस्टल उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। आगामी जांच करते हुए टीम ने पिस्टल सप्लाई करने के आरोपी साबिर को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed