फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of supplying marijuana to NIT students arrested from Lucknow

Kurukshetra News: एनआईटी के छात्रों तक गांजा आपूर्ति करवाने का आरोपी लखनऊ से काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of supplying marijuana to NIT students arrested from Lucknow
कुरुक्षेत्र। सीआईए एक की टीम ने एनआईटी में गांजा आपूर्ति करने के आरोपी को लखनऊ से काबू कर लिया है। टीम आरोपी की तलाश में तीन दिन से यूपी के लखनऊ में दबिश दे रही थी। आरोपी की पहचान यूपी के लखनऊ निवासी शिबू के रूप में हुई है। अब इससे कुछ राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।सीआईए एक के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने सूचना के आधार पर सेक्टर-दो तीन के कट पर निगरानी कर यूपी के इटावा के रहने वाले आरोपी कुनाल, धंजय मिश्रा व मनीष कुमार को कार सहित काबू किया था। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 16 किलोग्राम गांजापत्ती बरामद हुई थी। जो एनआईटी में आपूर्ति करनी थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोप में एनआईटी के छात्र प्रसाद विश्वनाथ को जो महाराष्ट्र निवासी है व यूपी गोरखपुर के रहने वाले सारांश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें नौ दिन के रिमांड पर लेकर आपूर्ति करने वाले की निशानदेही करवाई गई और आरोपी की तलाश में लखनऊ में दबिश देकर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed