फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of snatching cash, mobile from truck cleaner arrested, Kurukshetra

ट्रक क्लीनर से नकदी, मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching cash, mobile from truck cleaner arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने सुआ दिखाकर ट्रक क्लीनर से मोबाइल व 500 रुपये छीनने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने क्लीनर को झांसा देकर अपने पास बुलाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल, 300 रुपये और वारदात में इस्तेमाल सुआ बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ रोडा वासी बन को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विशाल वासी विकास नगर लाडवा ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह ट्रक पर बतौर क्लीनर काम करता है। वह शुक्रवार को ट्रक ड्राइवर पृथ्वी के साथ गाड़ी ठीक कराने के लिए लाडवा ट्रक यूनियन परिसर गया था। ट्रक ठीक कराने के दौरान रोहित उर्फ रोडा वहां आया और उसे अपने पास बुला लिया था। उसने एक काल करने के लिए उससे मोबाइल फोन मांगा। विश्वास करके उसने अपना मोबाइल उसे दे दिया था।
विज्ञापन

इसी दौरान रोहित ने अपनी पैंट से सुआ निकाल लिया और सब सामान उसे देने की धमकी दी। आरोपी उसका उसका फोन और जेब से 500 रुपये निकाल कर फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी रोहित उर्फ रोडा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कब्जे से छीना गया मोबाइल, 300 रुपये और वारदात में इस्तेमाल सुआ बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश करके जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed