फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of snatching bike by putting chilli powder in eyes arrested

Kurukshetra News: आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 25 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching bike by putting chilli powder in eyes arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले हरिगढ़-भौरख गांव के नजदीक से डिलीवरी बॉय की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बाइक छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी काे गिरफ्तार किया। आरोपी विशाल उर्फ शालू निवासी कौल जिला कैथल के कब्जे से छीनी गई बाइक बरामद की गई।
थाना सदर पिहोवा में 27 जुलाई को दर्ज शिकायत में वीरेंद्र सिंह निवासी नंद कॉलोनी ने बताया था कि वह एक डिलीवरी कंपनी में सामान डिलीवर करने का काम करता है। 27 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह अपनी बाइक पर सैनी प्लाॅट डेरे से हरिगढ़-भौरख की तरफ जा रहा था। 10 मिनट बाद वह डेरा बूटा सिंह के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए।
विज्ञापन

उन्होंने कपड़े से अपने मुंह बांधे हुए थे। आते ही उन्होंने अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे अड़ा दी थी। वह कुछ समझ पाता तभी उन्होंने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उससे बाइक छीनकर भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी विशाल उर्फ शालू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से छीनी गई बाइक बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed