फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused of rape arrested

युवती से दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
accused of rape arrested
पुलिस ने युवती के दुराचार करने के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 मार्च को करनाल निवासी एक युवती ने थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी माता का तलाक हो चुका था, उसने करनाल में दूसरी शादी कर ली थी। उसका सौतेला पिता उसकी माता के साथ झगड़ा करता था, इसलिए वह 26 फरवरी को वह घर से चली गई। रहने का कोई ठिकाना नहीं होने पर वह अपने एक मित्र की सहायता से होटल में एक कमरा लेकर रहने लगी। 28 फरवरी को जिसके साथ उसकी शादी होनी थी उसे पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान उसकी मुलाकात एक महिला के साथ हुई। वह दो दिन उसके घर रहकर अपने दादा के पास चंडीगढ़ चली गई। एक दिन बाद वह कुरुक्षेत्र आ गई। कुरुक्षेत्र में उसके एक जानकार युवक रवि उसे एक होटल में कमरा दिला दिया और वहां से चला गया। इस होटल में गगन चौधरी नाम के एक युवक और उसके बडे़ भाई साहिल ने शादी का झांसा देकर दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच थाना केयूके महिला एसआई प्रवीण कौर को सौंप दी थी। एसआई प्रवीण कौर ने मामले की जांच के दौरान पाया कि दुष्कर्म करने का एक आरोपी नीलकंठ उर्फ गौरव वासी दयालपुर भी है। आरोपी नीलकंठ को उसके पिता ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिसको पुलिस ने काबू करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed