{"_id":"69dbfff5182284844c0ddb22","slug":"accused-of-pushing-a-man-from-a-moving-train-still-at-large-even-after-13-days-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-153191-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चलती ट्रेन से धक्का देने के आरोपी 13 दिन बाद भी गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चलती ट्रेन से धक्का देने के आरोपी 13 दिन बाद भी गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव पलवल निवासी 17 वर्षीय गौरव की शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।
मृतक गौरव के पिता मोहन बहादुर ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना को दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। फोन करने पर अधिकारी या तो फोन नहीं उठाते या फिर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर बात काट लेते हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार काम कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।