फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of opium smuggling arrested

Kurukshetra News: अफीम की तस्करी करने का आरोपी धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of opium smuggling arrested
कुरुक्षेत्र। डेढ़ साल पहले 50 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए बाइक चालक की निशानदेही पर पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। अदालत ने अफीम की तस्करी करने के आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी लाडवा को कारागार भेज दिया। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल एक मार्च को टीम ने गुप्त सूचना पर अनिकेत शर्मा निवासी लाडवा को नीली कोठी की गली से बाइक समेत काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आगामी जांच में टीम ने डेढ़ साल बाद अफीम सप्लाई करने के आरोपी मनप्रीत सिंह को दबोच लिया।
विज्ञापन



चोरी का सामान खरीदने का आरोपी पकड़ा
कुरुक्षेत्र। चोरी का सामान खरीदने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी जगबीर सिंह निवासी लजवाना जिला जींद को तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। थाना झांसा में 20 जुलाई को दर्ज शिकायत में लवप्रीत सिंह निवासी बचकी ने बताया था कि वह 19-20 जुलाई की रात को अपने घर पर सोया हुआ था। रात करीब एक बजे चोर उसके घर से जेवर, नकदी व घर का अन्य सामान चुराकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए दो अगस्त को आरोपी सतीश उर्फ सिल्ली, विनोद कुमार व राकेश कुमार को गिरफ्तार किया था। मामले की आगामी जांच करते हुए पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में जगबीर सिंह को पकड़ा है।
विज्ञापन



चोरी करने के दो आरोपी हत्थे चढ़े
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल उर्फ काका निवासी बन व अनिश उर्फ तुर्रा निवासी लाडवा के कब्जे से चोरीशुदा दो गैस सिलिंडर बरामद हुए। थाना लाडवा में 26 अगस्त को दर्ज शिकायत में अनिल कुमार निवासी बन ने बताया था कि उसका भतीजा अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में रहता है। चोर उसके भतीजे के घर का ताला तोड़कर चांदी के सिक्के, एलईडी, दो सिलिंडर व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी कमल व अनिश को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश उनको कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले बैंककर्मी की बाइक चुराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरजोत सिंह निवासी झिंवरहेड़ी व गुरपेंद्र सिंह निवासी बड़साल जिला करनाल के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद हुई। थाना शहर में 28 अगस्त को दर्ज शिकायत में रोहताश कुमार निवासी पाई जिला कैथल ने बताया था कि 28 अगस्त को वह अपनी बाइक पर कुरुक्षेत्र अदालत में किसी काम से आया था। अदालत के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी हरजोत सिंह व गुरपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed