फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused of injured the police

राज्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस पर किसान से मारपीट करके जख्मी करने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
accused of injured the police
गत दिनों राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के जिला कष्ट निवारण कमेटी की बैठक में पहुंचने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में जख्मी हुए किसानों की सुध न लेने पर किसानों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने पुलिस पर मारपीट करने, जख्मी किसानों को घंटों हिरासत में रखने, इलाज न कराने के आरोप लगाकर मामले की जांच के लिए थाना केयूके में शिकायत दी है। किसानों ने मामले में जांच न और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी भी है। इसके लिए किसानों ने पुलिस प्रशासन को 15 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है। किसान यूनियन के जिला प्रचार मंत्री अमरीक सिंह ने बताया कि गत सप्ताह शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण कमेटी की बैठक के लिए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा आई थी। उस समय किसान संवैधानिक हक के अनुसार आवाज उठा रहे थे। किसान संघर्ष मोर्चा की तरफ से भी ऐलान था कि कोई मंत्री, विधायक एवं सांसद आता है तो उसका विरोध किया जाएगा। जब राज्य मंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंची थी तो किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से ही काले झंडे दिखाए थे। आरोप है कि उस समय किसान देवेंद्र को जबरदस्ती पुलिस कर्मचारियों ने पकड़कर डंडों से हमला कर दिया था। एक पुलिस कर्मचारी ने उसकी बाजू पकड़कर मरोड़ दिया तथा मारपीट करके बुरी तहर से जख्मी कर दिया था। इससे किसान देवेंद्र के कंधे में फ्रैक्चर आ गया। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने किसान देवेंद्र को घंटों हिरासत में रखा। इस दौरान किसान देवेंद्र का मेडिकल भी नहीं कराया गया और न ही उनकी मरहम पट्टी करके इलाज कराया गया। किसानों ने मामले की जांच करके मारपीट में शामिल कर्मियों के खिलाफ केयूके थाना में शिकायत दी है। किसानों ने चेतावनी दी कि पुलिस ने अगर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई नहीं की तो 15 जुलाई के अल्टीमेटम के बाद किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं घायल किसान देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने पहुंचे थे। इस दौरान राज्यमंत्री के कमांडों और पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया था। हालांकि कमांडों ने उन्हें एक तरफ कर दिया था, लेकिन स्थानीय पुलिस कर्मचारियों ने अचानक ही उन पर हमला करके जख्मी कर दिया था। आरोप है कि पुलिस ने उनको तीन घंटे तक हिरासत में रखा था। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से उपचार कराने की गुहार भी लगाई थी, लेकिन उनका उपचार नहीं कराया गया। उधर, मामले को लेकर केयूके थाना प्रभारी मांगे राम ने बताया कि किसानों से शिकायत मिली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed