फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating Rs 9.05 lakh in the name of sending it to Canada arrested

कनाडा भेजने के नाम पर 9.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 9.05 lakh in the name of sending it to Canada arrested
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले कनाडा भेजने के नाम पर 9.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी को स्टडी बेस पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने फर्जी ऑफर लेटर दिखाकर रकम ऐंठी थी। पुलिस ने आरोपी अंकित उर्फ मोगली निवासी उगाला (अंबाला) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

हर्षदीप निवासी नैसी ने 24 दिसंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके रिश्तेदार का गुरुद्वारा रोड पिहोवा में प्रॉपर्टी एडवाइजर का कार्यालय है, वहां उसका भी आना जाना है। यहां पर अंकित के साथ उसकी जान पहचान हो गई थी। कुछ दिनों बाद अंकित ने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। तब उसने कहा कि उसकी पत्नी गुरजीत कौर विदेश में पढ़ाई करना चाहती है। आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसाकर दो अक्तूबर 2020 को उसकी पत्नी के कागजात लिए थे। कुछ समय बाद आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का वीजा लग गया है। उसे ऑफर लेटर दिखाया और कनाडा जाने के लिए फीस भरने की मांग रखी थी। इस पर आरोपी उससे 9 लाख पांच हजार रुपये ले गया था। बाद में आरोपी ने उसकी पत्नी को विदेश नहीं भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed