फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating arrested

पुर्तगाल भेजने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी का आरोपी काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating arrested
पुर्तगाल भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बलदेव सिंह वासी प्लाट नंबर पांच बाखली से पांच हजार रुपये बरामद किए और अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह वासी डेरा मंगल सिंह प्लाट कलसा ने 25 मई को थाना सदर पुलिस पिहोवा को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी बलदेव सिंह ने उसके बेटे गुरप्रीत सिंह को पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने साढ़े 12 लाख रुपये की मांग की थी। उसने 20 जनवरी को आरोपी को पांच लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

आरोपी ने पैसे लेने के बाद उसके बेटे को दुबई भेज दिया और कहा कि दो दिन तक रुकना पड़ेगा, क्योंकि अभी पुर्तगाल के लिए प्रवेश बंद है। उसके बाद उसका बेटा वापस आ गया था। आरोपी ने उसे कुछ दिन बाद भेजने की बात कही थी। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसके बेटे को दोहा कतर भेज दिया था, मगर यहां से भी वह लौट आया था। उसके बाद आरोपी ने उसके बेटे को न विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed