फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating 17.60 lakh in the name of sending to Canada, arrested

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 17.60 लाख ठगने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 17.60 lakh in the name of sending to Canada, arrested
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर 17.60 लाख रुपये धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी अनिल कुमार हाल निवासी अंबाला ने शिकायतकर्ता को बतौर सिक्योरिटी चार चेक देकर अपने झांसे में लिया था, मगर बाद में बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से 35 हजार रुपये बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सदर में एक दिसंबर को राजेंद्र कुमार निवासी बसताड़ा (करनाल) ने शिकायत में बताया था कि वह अपने और रिश्तेदार के बेटे को कनाडा भेजना चाहता था। किसी जानकार ने उसकी बातचीत अनिल, उसकी पत्नी रेखा व एक अन्य युवक से कराई थी। अनिल ने उनके बेटों को कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख 60 हजार रुपये और दस्तावेज पासपोर्ट लिए थे। आरोपियों ने बतौर सिक्योरिटी चार खाली चेक तथा नौ लाख 50 हजार रुपये का एक इकरारनामा बनाकर दिया था। आरोपी ने न तो उनके बेटों को कनाडा भेजा और न ही पैसे लौटाए थे। चेक बैंक में लगाए तो सभी चेक बाउंस हो गए थे। अपनी रकम मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने करते हुए आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से 35 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। अदालत के आदेश से अनिल को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed