फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused carrying reward for deadly attack arrested after four years

Kurukshetra News: जानलेवा हमला करने का इनामी आरोपी चार साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Accused carrying reward for deadly attack arrested after four years
कुरुक्षेत्र। जानलेवा हमला करने का इनामी आरोपी चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी बिट्टू उर्फ भारत शर्मा उर्फ भरत पंडित हाल दीदार नगर की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। साल 2020 में आरोपी एक युवक को चाकू मारकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

थाना केयूके में छह सितंबर 2020 को दर्ज शिकायत में लवली उर्फ बदल निवासी सरस्वती काॅलोनी खेड़ी मारकंडा ने बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वह छह सितंबर को अपने दोस्तों के साथ शांति नगर में एक पार्टी में गया हुआ था। पार्टी के बाद वह वापस अपने घर आ रहा था कि थर्ड गेट पर देवी मंदिर के सामने तीन-चार बाइक पर पांच-छह युवक उसके पास आकर रुक गए।
विज्ञापन


आरोपी उनका रास्ता रोककर उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। उसने दोस्त को बचाने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने उसके एक दोस्त को जान से मारने की नीयत से उसकी छाती में चाकू से हमला कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। उसने लहूलुहान अवस्था में अपने दोस्त को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया था। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए करीब चार साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी बिट्टू उर्फ भारत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed