फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए कैंटर से पुलिस को बरामद हुईं छह हजार 990 अंग्रेजी शराब की बोतलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। नए बाईपास पर गांव अरुणाय के पास गत शुक्रवार को डाक पार्सल के ट्रक से टकराकर खदानों में गिरे कैंटर से पुलिस को तलाशी के दौरान 580 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई, जिनमें से छह हजार 990 बोतलें निकली है। जांच करने से पता चला कि शराब की सभी बोतल पर अरुणाचल प्रदेश की सील लगी हुई है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि गैर तरीके से शराब को अरुणाचल प्रदेश पहुंचाया जाना था। पुलिस को कैंटर से बरामद शराब का कोई लाइसेंस व परमिट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उधर, इलाज के लिए कुरुक्षेत्र अस्पताल में भर्ती कैंटर चालक भी डॉक्टरों की आंख में धूल झोंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर तथा बरामद शराब को अपने कब्जे में लेकर फरार कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि गत शुक्रवार को नए बाईपास पर गांव अरुणाय मोड़ के पास डाक पार्सल के ट्रक व कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। जिसमें दोनों चालक गंभीर रुप से घायल हुए थे तथा कैंटर चालक का संतुलन बिगड़ने से कैंटर नीचे खदानों में गिर गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को कैंटर से 580 अंग्रेजी शराब की पेटियां (6990 बोतल) बरामद हुई थी। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस दुर्घटना में घायल हुए दोनों चालकों को इलाज के लिए पिहोवा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डाक पार्सल ट्रक के चालक रोजाद निवासी मध्य प्रदेश व कैंटर चालक रमेश निवासी राजस्थान को कुरुक्षेत्र रेफर किया था। आज जांच अधिकारी हंसराज दोनों चालकों के बयान कलमबंद करने के लिए कुरुक्षेत्र गए थे। जहां उनको जानकारी मिल कि कैंटर चालक रमेश डाक्टरों को बिना बताए उनकी आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया है। जिसकी सूचना जांच अधिकारी हंसराज ने पुलिस को दी। पुलिस को कैंटर से बरामद शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट बरामद नहीं हुआ है। जबकि कैंटर चालक रमेश अस्पताल से पहले ही फरार हो गया। पुलिस की टीम कैंटर चालक की तलाश के लिए दबिश दे रही है। जिसे पुलिस शीघ्र ही काबू कर पूरे मामले का खुलासा करेगी। इसके साथ-साथ पुलिस कैंटर के मालिक की भी तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने जांच अधिकारी हंसराज की शिकायत पर कैंटर चालक रमेश के खिलाफ धारा 420 व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रक के चालक की शिकायत पर भी हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने डाक पार्सल ट्रक के चालक राजोद की शिकायत पर भी कैंटर चालक रमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में रोजाद निवासी आमलोब जीरापुर राजगढ़ (मध्यप्रदेश) ने कहा कि वह अंबाला की एक निजी कंपनी में बतौर ड्राइवर काम करता है। गत शुक्रवार को वह बंगलौर से डाक पार्सल लेकर अंबाला आ रहा था। सुबह जैसे ही वह अरुणाय मोड़ नए बाईपास के पास पहुंचा तभी कैंटर चालक ने उसके ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed