फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   About 10 lakh devotees will come to the solar eclipse fair, Kurukshetra

सूर्य ग्रहण मेले में आएंगे करीब 10 लाख श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
About 10 lakh devotees will come to the solar eclipse fair, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण मेले का आयोजन होने जा रहा है। सूर्य ग्रहण का समय सायं 4.27 बजे से 6.25 बजे तक होगा। उपायुक्त मुकुल कुमार ने समय रहते सभी अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस मेले में करीब 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। जो लोग मेले में आएंगे, उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने जीएम रोडवेज से कहा कि मेले से संबंधित अस्थाई बस स्टैंड बनाए ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा सीईओ केडीबी और बीएंडआर सड़कों की मरम्मत तुरंत प्रभाव से करने के आदेश दिए। बिजली विभाग के अधिकारी को कहा कि मेले में बिजली से संबंधित कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मेले के लिए अतिरिक्त उपायुक्त को मेला अधिकारी बनाया गया है, जिस भी अधिकारी को कोई समस्या आए तो वह एडीसी से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी से कहा कि नगर परिषद की सहायता से बेसहारा पशुओं की टैगिंग करें तथा नगर परिषद मेले से संबंधित आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। उन्होंने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि जल्द ही सामाजिक संस्थाओं की बैठक बुलाई जाए ताकि उनसे मेले से संबंधित जानकारी ली जा सके। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम थानेसर नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम पिहोवा सोनू राम, एसडीएम लाडवा विनेश कुमार, सीटीएम चंद्रकांत कटारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed