फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Aarti was the first in online slogan writing

ऑनलाइन नारा लेखन में आरती रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Aarti was the first in online slogan writing
कुरुक्षेत्र।दयानंद महिला महाविद्यालय की स्वच्छता परिषद की ओर से ‘ओमिक्रॉन से सावधान और स्वच्छता ही समाधान’ विषय पर ऑनलाइन नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आरती प्रथम, नीरज चौहान दूसरे व बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सोनाली तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों की कुल 18 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

छात्राओं ने स्वरचित नारों के माध्यम से कोरोना वायरस के नए और तीव्रता से फैलने वाले वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने के संदर्भ में सचेत किया। प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा ने निरंतर ऐसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कोरोना के इस नए वैरिएंट को पुन: मानव जीवन के समक्ष एक चुनौती और चेतावनी बताया। इस दौरान डॉ. रीतु, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. रुकमेश व सरोज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed