फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   a youth cut throat his elder brother with khief

झगड़े के दौरान मीट काटने वाले चाकू से रेता बड़े भाई का गला, हत्या के बाद शव नाली में फैंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
a youth cut throat his elder brother with khief
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती फोरंसिक टीम। - फोटो : Kurukshetra
गांव अरुणाय में एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की बुरी आदतों से तंग होकर चाकू (मीट काटने वाले) से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। युवक का शव उसके घर के पास ही खून से लथपथ पड़ा मिला जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोरंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान हरदीप उर्फ दीपा (34) पुत्र जय किशन निवासी अरुणाय के रुप में हुई। हरदीप अपने घर से करीब 300 मीटर दूर अलग किराए के मकान में रहता था तथा पशुपालन व दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में मृतक के पिता जय किशन पुत्र राम सिंह निवासी गांव अरुणाय ने बताया कि वह शराब के ठेके पर चौकीदारी का काम करता है और उसके तीन बेटे हरदीप उर्फ दीपा, परमजीत व दलजीत है। उनका मंजला बेटा परमजीत शादीशुदा है। उसका बड़ा बेटा हरदीप (34) नशा करता था और नशे की हालत में अक्सर पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज व लड़ाई-झगड़ा भी करता था। इस कारण उसके दोनों बेटे परमीज व दलजीत उससे नफरत करते थे जिस कारण हरदीप उनसे अलग एक किराए के मकान में रहता था। जब कभी वह घर पर आता था तो उसके दोनों बेटे उससे गाली-गलौच करते थे। बुधवार की रात वह गांव से बाहर शराब के ठेके पर रात को चौकीदार की ड्यूटी कर रहा था। अपनी ड्यूटी खत्म के करने के बाद जब वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव पहुंचा तो उसका छोटा बेटा दलजीत उर्फ निक्का उसे रास्ते में मिला, जिसने उसे बताया कि हरदीप अपने कमरे में नहीं मिल रहा है। हरदीप की तलाश करते हुए जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका बेटा हरदीप घर के साथ गली में नाली में खून से लथपथ पड़ा था। जांच करने पर उसने देखा कि उसका गला किसी तेजधार हथियार से रेता हुआ था तथा उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी दलजीत उर्फ निक्का के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

बाक्स
पुलिस ने किया आरोपी को किया काबू: देवेंद्र कुमार
एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी तथा शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दलजीत उर्फ निक्का से पूछताछ की थी। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही अपने बड़े भाई हरदीप की चाकू (मीट काटने वाला) से गला रेतकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
वारदात के बाद घर में छिपाए थे खून से लथपथ कपड़े
-----------------------------------------------------------------
वारदात से पहले दोनों भाइयों में घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुुआ था। इसी से खफा होकर दलजीत ने अपने भाई हरदीप की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी के कपड़ों पर खून के छींटे गिर गए। वारदात के बाद आरोपी ने खून से सने अपने कपड़े घर में ही छिपा दिए थे।

बाक्स
करीब पांच साल से किराए पर रहता था हरदीप
-------------------------------------------------------
हरदीप की आदतों से तंग आकर घरवालों ने उसे करीब पांच साल पहले घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह अपने घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक किराए के मकान में रह रहा था। हरदीप अविवाहित था और पशुपालन कर अपना गुजारा करता था। हरदीप कभी कभार ही अपने घर जाता था। वारदात की रात भी हरदीप अपने घर ही गया हुआ था। इसी दौरान छोटे भाई ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed