फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man drowned in the lake to cast a net for fishing

Kurukshetra News: मछली पकड़ने के लिए झील में जाल लगाने उतारा युवक बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 03:32 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in the lake to cast a net for fishing
कुरुक्षेत्र। झील में युवक की तलाश करते गोताखोर प्रगट सिंह व उनकी टीम।
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव के पास झील में जाल लगाने के लिए उतरा एक युवक पानी में बह गया। युवक झील में मछली पकड़ने के लिए आया था। युवक विक्रम 32 निवासी मिर्जापुर भट्टा कॉलोनी का रहने वाला है। सूचना पर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने दो घंटे तक झील में उसकी तलाश की, मगर विक्रम का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शाम करीब साढ़े चार बजे विक्रम अपने अन्य चार-पांच साथियों के साथ झील में मछली पकड़ने आया था। इसी दौरान विक्रम झील में जाल लगाने के लिए नीचे उतर गया। हालांकि उसके साथियों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, क्योंकि झील में पानी का स्तर काफी ज्यादा था। विक्रम उनको नजरअंदाज करके पानी में उतर गया। इसी दौरान जाल लगाते हुए वह पानी के बवंडर में फंसा गया, जिससे वह पानी में बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया तथा गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम सिंदर और गुरविंद्र ने झील में उसकी तलाश की। दो घंटे की तलाश के बाद विक्रम का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब रविवार को दोबारा गोताखोर की टीम विक्रम की तलाश करेगी। वहीं इस घटना के बाद से विक्रम के परिजन बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed