फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A truck full of paddy bags overturned, a big accident averted

धान के कट्टों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
A truck full of paddy bags overturned, a big accident averted
अंबाला हिसार हाईवे पर बाईपास से इस्माईलाबाद की तरफ आने वाली सड़क पर धान के कट्टों से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें करीब 840 कट्टे थे। गनीमत रही कि उस समय ट्राले के आसपास कोई वाहन न होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही वहां पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्य व किसान नेता जरनैल सिंह की अध्यक्षता में किसान पहुंच गए, लेकिन जब उन्होंने धान के कट्टों पर यूपी सरकार का मार्का देखा तो किसान भड़क गए। इसके बाद उन्होंने धान के ट्रक को अवैध बताते हुए सोशल मीडिया पर मैसेज डाल दिया। बाद में ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही धान के मालिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसान यूनियन व पुलिस को धान के बिल दिखाए, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पलटे हुए ट्रक को एक साइड में करवा कर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed