फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A miscreant came to fire at a liquor shop and got injured in a police encounter

Kurukshetra News: शराब ठेके पर फायरिंग के लिए आया बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में हुआ जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A miscreant came to fire at a liquor shop and got injured in a police encounter
पुलिस मुठभेड़ में पांव पर गोली लगने से लाडवा अस्पताल में घायल आरोपी का उपचार करवाती पुलिस टीम।
कुरुक्षेत्र/लाडवा। बकाली गांव में सीआईए 2 की टीम ने बुधवार को शराब ठेके पर गोलीबारी का प्रयास करने वाले बदमाश को काबू करने के लिए दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर बदमाश ने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पांव में जा लगी जिससे वह जख्मी हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार के लिए लाडवा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। घायल बदमाश की पहचान पंजाब के मानसा जिले के सिंहवाल गांव के हरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। हरविंद्र मंगलवार को अपने एनआरआई दोस्त के कहने पर लाडवा के एक शराब ठेके पर गोलीबारी करने के प्रयास में घूम रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह ठेके पर गोलीबारी करने वाला था तो ठेकेदार के सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर पड़ गई। सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने भागा तो वह मौके पर खड़े अपने दोस्त के साथ कार में बैठ कर भाग निकला। शराब ठेकेदार ने इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। मामला दर्ज कर जांच सीआईए 2 की टीम को सौंप दी गई। टीम को जांच के दौरान सूचना मिली कि ठेके पर गोली चलाने का प्रयास करने वाला काले रंग की टी शर्ट पहने बकाली से समालखा रोड पर घूम रहा है और उसके पास हथियार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर टीम उक्त स्थान पर पहुंची, वहां पर टीम को बदमाश दिखाई दिया और उसे रुकने के लिए कहा गया। बदमाश ने टीम पर दोनों हाथों से गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर टीम को उसके पास से दो देसी पिस्तोल, चार कारतूस, तीन खाली खोल व एक सिक्का बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed