फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A gas cylinder exploded while cooking in Yara village, injuring eight people.

Kurukshetra News: यारा गांव में खाना बनाते समय फटा गैस का सिलिंडर, आठ लोग झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A gas cylinder exploded while cooking in Yara village, injuring eight people.
शाहाबाद। हादसे के बाद मौके पर रखा सिलिंडर व जले कपड़े। संवाद
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। गांव यारा में बुधवार सुबह खाना बनाते समय आग लगने के बाद रसोई गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में चार साल की बच्ची सहित आठ लोग झुलस गए।
विज्ञापन

सभी लोगों को अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया जिनमें बच्ची की हालत गंभीर है।धमाका इतना तेज था कि घर के दरवाजे और खिड़कियां हिल उठीं और रसोई का लकड़ी का दरवाजा चकनाचूर हो गया। टाइलें भी टूटकर बिखर गईं और कुछ ही पलों में आग ने पूरे मकान को घेर लिया।
विज्ञापन

फायर बिग्रेड कर्मियों ने घर में लगी आग पर काबू पाया। सुबह करीब 6:30 बजे कोमल देवी रसोई में खाना बना रही थीं तभी गैस सिलिंडर खत्म हो गया। दूसरा सिलिंडर लगाते समय अचानक ही आग पकड़ ली जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय घर के कुछ सदस्य सो रहे थे। हादसे में चार साल की बच्ची वैष्णवी के अलावा रूपिंद्र (50), गीता (50), कर्ण (32), आंचल (21), चरणों (50), गौरव उर्फ बांका (27) और कोमल (25) झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीरावस्था के कारण गौरव उर्फ बांके को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि वैष्णवी को मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलिंडर की पिन प्रेशर के कारण निकल गई जिससे गैस का रिसाव हुआ और फिर विस्फोट हो गया। हालांकि घर में हादसाग्रस्त लोगों के बयान के बाद विस्फोट का ठोस कारण सामने आएगा।
आग इतनी तेजी से फैली कि घर के एक हिस्से से करीब 35 फीट दूर सो रही वैष्णवी भी इसकी चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कपड़े व आसपास रखा सामान भी जल गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। गांव के रोहित सैनी ने तुरंत डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को तुरंत शाहाबाद के सिद्धार्थ अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया।

पड़ोस के लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि उनके घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी हिल उठीं।
थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने कहा कि सिलिंडर हादसे में घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए। इस मामले में नियमानुसार जो कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर तथ्य भी जुटाए गए हैं।

शाहाबाद। हादसे के बाद मौके पर रखा सिलिंडर व जले कपड़े। संवाद

शाहाबाद। हादसे के बाद मौके पर रखा सिलिंडर व जले कपड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed