फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   23 फरवरी को दिल्ली हाईवे जाम करेंगे किसान : बलकार

23 फरवरी को दिल्ली हाईवे जाम करेंगे किसान : बलकार

Sat, 30 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
23 फरवरी को दिल्ली हाईवे जाम करेंगे किसान : बलकार
23 फरवरी को दिल्ली हाईवे जाम करेंगे किसान : बलकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने और किसानों का पूरा कर्जा माफ करवाने की मांग को लेकर प्रदेश के किसान 23 फरवरी को दिल्ली हाईवे जाम करेंगे। इस आयोजन की कामयाबी को लेकर पूरे प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रचार अभियान छेड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस आंदोलन से जोड़ा जा सके। यह बात अंबाला मंडल प्रधान बलकार सिंह ने गांव रामशरण माजरा, घिसरपडी, संघौर, मंगौली जाटान, बडतौली, गजलाना, गनगौरी, छपरा, नखरोजपुर, चकचानपुर का दौरा करने के दौरान किसानों को संबोधित करते कहे।

उन्होंने किसानों से इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनावों से पहले किसानों से वादा किया था कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो सबसे पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा, लेकिन भाजपा ने वर्षों बाद भी अपना वादा नहीं निभाया। इसलिए किसान सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठा वादा कर किसानों के वोट हथियाए हैं। भाजपा की अनदेखी से किसान कर्जदार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने और किसानों का पूरा कर्ज माफ कराने के लिए अब यह आर-पार की लड़ाई होगी। 22 फरवरी की शाम को प्रदेश के हजारों किसान गन्नौर मंडी सोनीपत में ट्रैक्टर, ट्रॉलियों में पहुंचेंगे। इसके बाद 23 फरवरी को किसान दिल्ली हाईवे को जाम करके अपना रोष प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवान, ब्लॉक प्रधान लाल सिंह, अजैब सिंह बडतौली, राजेंद्र गुढी, बलबीर रामनगर, अमर सिंह टाटकी, राजेंद्र नखरोजपुर, सतबीर घिसरपडी, जय कुमार, धर्मबीर घिसरपडी, रघबीर सिंह, सुरेंद्र घिसरपडी, नवीन घिसरपडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed