{"_id":"5a11d13c4f1c1b6e548be12f","slug":"91511117116-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरन लेडी ने हरित क्रांति लाकर खत्म की थी भुखमरी : धंतौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयरन लेडी ने हरित क्रांति लाकर खत्म की थी भुखमरी : धंतौड़ी
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरन लेडी ने हरित क्रांति लाकर खत्म की थी भुखमरी : धंतौड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने देश की आजादी बनाए रखने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश का डंका पूरे विश्व में बजाया और देश को परमाणु शक्ति बना दिया।
पूर्व प्रधानमंत्री ने देश भर के बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। साथ ही देश को अन्न के क्षेत्र में समृद्ध करने के लिए हरि क्रांति लाकर भुखमरी को खत्म किया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की विचार धारा के समाज सेवा का संकल्प भी लिया। धंतौड़ी ने कहा कि आयरन लेडी ने पिछड़ों और वंचितों के लिए काम करके अनूठी मिसाल कायम की थी। इस अवसर पर राजबीर सिंह हैप्पी तूर, हरदीप राणा, रणधीर कश्यप, गुरदीप दीपा, संदीप संभालखी, लखविंद्र लखा, हर्षवर्धन कोहली, अजयपाल गोगपुर, कर्म सिंह दाऊमाराज, सतविंद्र सिंह, भरतसिंह, साहब सिंह खरींडपा, जस्सू अढोन आदि मौजूद रहे।