{"_id":"5a0c8fbf4f1c1bee688bba74","slug":"91510772671-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस संघर्ष कर बनवाएगी दादूपुर नहर : कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस संघर्ष कर बनवाएगी दादूपुर नहर : कश्यप
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस संघर्ष कर बनवाएगी दादूपुर नहर : कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
दादूपुर नहर के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस का 51 दिन का क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। धरने की शुरुआत एचपीसीसी सदस्य रणधीर कश्यप सुलपानी ने की। बनवारी लाल, जगदीश, विनोद, अशोक कुमार, सौरभ, गुरविंद्र, नैब सिंह, मोहित, मनीष सुमित क्रमिक अनशन पर बैठे। रणधीर कश्यप ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई भाकियू और भाकपा को साथ लेकर लड़ी जाएगी। भाजपा को दादूपुर नहर बंद नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुआवजा देने के डर से किसानों का नुकसान कर रही है। उन्होंने कहा कि आज यह क्षेत्र डार्क जोन घोषित हो चुका है। नए ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं दिए जा रहे। यदि कोई कनेक्शन खराब होता है तो उसके बदले में भी नया बोर नहीं हो सकता। ऐसे में शाहाबाद क्षेत्र में सिंचाई की समस्या पैदा हो चुकी है। इस नहर को भी बंद कर दिया गया तो निश्चित रूप से यहां के किसान सिंचाई के लिए पानी को तरस जाएंगे। इस अवसर पर लखविंद्र सिंह लखा, गुरदीप दीपा गौरीपुर, संदीप चौधरी संभालखी, विजय कुमार कलसी, दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, बिट्टू हबाना, रवि शर्मा, कर्म सिंह दाऊमाजा, सतविंद्र सिंह, रामकुमार जंधेड़ी, कुलदीप सिंह सुलखनी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।