{"_id":"623b83feda613f22f21325d8","slug":"9-70-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-them-to-canada-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1026887195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर 9.70 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा भेजने के नाम पर 9.70 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। कनाडा भेजने के नाम पर 9.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने पैसे मांगने पर शिकायतकर्ता को अपहरण करने व जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना शहर पुलिस को दी अपनी शिकायत में गुहला रोड स्थित फैंसी कॉलोनी वासी महेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे अमित और उसका पड़ोसी शीशपाल अपने बेटे अमित को विदेश जाना चाहते थे। फौजी प्लाट वासी बोबी सिंह व अपनी पत्नी के साथ कॉलोनी स्थित चर्च में काम करते थे। बोबी ने उन्हें बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसके बेटे व पड़ोसी के बेटे अमित को विदेश भेज सकता है। उन्हें कनाडा भेजने की बात हुई। 27 मई 2019 को वह और उसका साला अमरनाथ कुंडु घर पर मौजूद थे, इसी दौरान बोबी व उसकी पत्नी घर आए।
उन्होंने पांच लाख रुपये व दोनों युवकों के पासपोर्ट मांगे। उन्होंने चार लाख रुपये व दोनों के पासपोर्ट दे दिए। बोबी ने कहा कि जल्द ही वीजा भेज देंगे। कुछ दिन बाद बोबी ने बताया कि उसने दोनों की फाइल बनाकर दिल्ली एंबेसी में भेज दी है। बोबी ने उसके बाद पांच लाख रुपये की मांग की। उन्होंने 2.10 लाख नकद व दो लाख रुपये अमित ने उसे दिए। 50-50 हजार रुपये गुगल पे से डाल दिए। उसके बाद बोबी ने दोनों का मेडिकल करने के लिए 15-15 हजार रुपये गुगल पे कराए थे।
विज्ञापन
बोबी ने उसे कहा कि दोनों युवकों की कनाडा की फ्लाइट करानी है, इसलिए 1.5 लाख रुपये खाते में डालें। उन्होंने एक लाख रुपये गूगल-पे किए। उसके बाद से आरोपी उन्हें टरकाता रहा। 28 जनवरी को शिकायतकर्ता, उसका साला व पड़ोसी आरोपी के घर गए तो उसने कहा कि उसके पास न तो दोनों युवकों का पासपोर्ट है और न ही पैसे हैं। आरोपी ने धमकी दी कि पैसे मांगे तो वह दोनों युवकों का अपहरण करा देगा। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।