Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   8.89 lakh MT of paddy procured in the district; 98% of the stock lifted.

Kurukshetra News: जिले में 8.89 लाख एमटी धान की खरीद, 98 फीसदी का उठान पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
8.89 lakh MT of paddy procured in the district; 98% of the stock lifted.
कुरुक्षेत्र। जिले में धान खरीद और उठान का कार्य तेजी से जारी है। अब तक जिले में कुल 8 लाख 89 हजार 89 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 8 लाख 69 हजार 787 एमटी धान का उठान हो चुका है, जो कुल खरीद का करीब 98 फीसदी है।
विज्ञापन

शनिवार को भी मंडियों में धान की खरीद और उठान का कार्य जारी रहा। इस दौरान 3121 एमटी धान की खरीद की गई, जबकि 9233 एमटी धान का उठान हुआ। एक दिन में कुल उठान खरीद के मुकाबले अधिक रहा। वहीं, अब तक किसानों को उनकी फसल के बदले 2414 करोड़ 98 लाख 169 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। खरीद एजेंसियों की ओर से धान के उठान और भुगतान की प्रक्रिया जारी है। धान खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी। हालांकि 99 फीसदी आवक हो चुकी है। उधर धान की आवक बेहद कम रह गई है।
विज्ञापन


सड़कों से लेकर फड़ों तक कबाड़
सड़कों से लेकर फड़ों तक कबाड़ दिखाई देता है, जो मार्केट कमेटी प्रशासन की गंभीरता की पोल खोल रहा है। हालांकि कबाड़ उठाने के लिए ठेका दिया हुआ है, इसके बावजूद धान के ढेरों की तर्ज पर ही आज तक भी कबाड़ के ढेर लगे हैं। वहीं मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को कबाड़ उठाने के लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं और अगले दो से तीन दिन में ही इसका असर भी दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed