फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   8500 players showing strength, Kurukshetra

दमखम दिखा रहे 8500 खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
8500 players showing strength, Kurukshetra
खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त करते डीसी मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खेलो इंडिया गेम्स 2021 में खिलाड़ी 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक के लिए अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस खेल महाकुंभ में देशभर से आए 8500 खिलाड़ी शामिल है। सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।
उपायुक्त मुकुल कुमार रविवार को दूसरे दिन के सायं कालीन सत्र का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उपायुक्त और जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रा निवास ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पूल ए की टीम ओडिशा और चंडीगढ़ के मध्य मैच का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश को इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने का यह सुनहरा अवसर मिला है। इससे पहले भी खेलो इंडिया के तीन संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कम से कम तीन सितारा होटलों में व्यवस्था की गई है। उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला पौष्टिक भोजन परोसा जा रहा है। होटल से स्टेडियम तक उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्थल पर चिकित्सकों, नर्सों, फिजियोथेरेपिस्ट और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं वाला रिहैब सेंटर बनाया गया है। यह उत्तर भारत में अपनी तरह का अनोखा सेंटर है, जिसमें खिलाड़ियों को चोट से जल्द उबारने के लिए सभी व्यवस्था की गई है। इस प्रतियोगिता में जिले के 39 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सबसे अधिक 16 खिलाड़ी गतका खेल से संबंधित हैं।

पहली बार मशाल रिले का आयोजन
खेलो इंडिया गेम्स के इतिहास में पहली बार हरियाणा ने पूरे राज्य में मशाल रिले का आयोजन किया है। गत माह से इन खेलों के तीन शुभंकर पूरे राज्य में आकर्षण का केंद्र रहे। राहगिरी नामक वाहन के माध्यम से इसे पूरे राज्य में घुमाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed