Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   समाज में आए खालीपन में कविताएं करती है कृत्रिम जीवन की ओर संकेत: गौड़

समाज में आए खालीपन में कविताएं करती है कृत्रिम जीवन की ओर संकेत: गौड़

Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
समाज में आए खालीपन में कविताएं करती है कृत्रिम जीवन की ओर संकेत: गौड़

विज्ञापन
सावित्रीबाई फुले ने कविताओं से समाज को किया था जागरूक
- पुण्यतिथि पर काव्य पाठ का आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। देस हरियाणा द्वारा स्थानीय महात्मा ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय में देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व राज्य सूचना आयोग के आयुक्त डॉ शिव रमन गौड़ के काव्य-संग्रह नयी सुबह तक पर समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शिव रमन गौड़ ने अपने काव्य-संग्रह की कविताओं का पाठ किया। सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह ने भी विचार व्यक्त् किए।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के प्रोफेसर एवं देस हरियाणा के संपादक डॉ. सुभाष सैनी ने सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी कविता एवं अपने महात्मा ज्योतिबा फुले को लिखे दो पत्र पढ़ कर सुनाए। उन्होंने कहा कि देश की पहली शिक्षिका एवं समाज सुधारक होने के साथ-साथ सावित्री फुले एक कवयित्री और लेखिका भी थी । उनकी कविताओं में अपने समय के सवाल मुखर रूप से उजागर होते हैं। उन्होंने कहा कि सावित्री फुले से प्रेरणा लेते हुए आज के साहित्यकारों को अपने समय की विसंगतियों, बुराईयों, अंधविश्वासों का विरोध करते हुए समाज की बेहतरी का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. शिव रमन गौड़ ने कहा कि समाज में कच्चापन, थोथापन एवं खालीपन आ गया है। ऐसे समय में उनके काव्य संग्रह की कविताएं संवेदनहीनता, मानवमूल्यों के ह्रास, कृत्रिम जीवन की ओर संकेत करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे कमजोर लोगों के पक्ष में नयी सुबह तक प्रयास होने चाहिये। यही उनकी कविताओं का मूलभाव है। साहित्यकार एवं समीक्षक माधव कौशिक ने काव्य-संग्रह पर समीक्षात्मक विचार रखते हुए कहा कि यह संग्रह संश्लिष्ट कथ्य की कसावट तथा सहज शिल्प की बुनावट की वजह से उनके पिछले दो काव्य-संग्रहों से अधिक प्रभावपूर्ण तथा विचारोत्तेजक है। इन कविताओं की पृष्ठभूमि में रचनाकार का जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण सतत प्रवाहमान रहा है। हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक पूर्णमल गौड़ ने कहा कि एक रचनाकार का दायित्व है कि वह अपने समय की सच्चाईयों को उद्घाटित करे। सावित्रीबाई फुले ने यह काम किया और वे आज के साहित्यकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अकादमी की तरफ से सावित्री फुले के साहित्य का संग्रह प्रकाशित करवाने का आश्वासन दिया। कपिल भारद्वाज, राजेश कासनिया, चंडीगढ डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल विभा ने भी काव्य-संग्रह पर अपने विचार व्यक्त किए। देस हरियाणा से जुडे सुनील थुआ ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed