{"_id":"595fd0554f1c1b71718b4671","slug":"71499451477-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे गन्नें के खेत में स्कूल बस पलटी, बस में सवार बच्चें बाल-बाल बचे, एक बड़ा हादशा होने से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे गन्नें के खेत में स्कूल बस पलटी, बस में सवार बच्चें बाल-बाल बचे, एक बड़ा हादशा होने से टला
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
बाबैन के पैराडाइज स्कूल की बस गांव चकचानपुर के पास पानी से भरे गन्ने के खेत में पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के समय सड़क से गुजर रहे लोगों ने गन्ने के खेत में उतर कर बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस में पानी व कीचड़ भर जाने के कारण सभी बच्चे कीचड़ में बुरी तरह से धंस गए थे। राहगीरों ने फोन पर बच्चों के परिजनों को सूचित किया।
स्कूल बस का ड्राइवर बस से उस समय नियंत्रण खो बैठा जब वह एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। बस के पलट जाने से बस में सवार गांव चकचानपुर की तन्नु कक्षा 10 जमा 1, सिमरन आठवीं, पारस सातवीं, दिवांशु पहली, वंश सातवीं, सुकीर्ति आठवीं, रितिका प्रथम, सकैल आठवीं, वर्षा दसवीं व अन्नु 11 वीं छात्रा सहित कई अन्य बच्चों को मामूली चोट आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्कूल संचालकों द्वारा बस पलटनें की घटना के तीन घंटे बाद भी बच्चों का हाल जानने के लिए उनके घरों में न जाने से बच्चों के अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त है। गांव चकचान पुर की रोशनी देवी का कहना है कि उसके बस में चार पोते व पोतियां सवार थी और चारों के ही चोटें लगी है।