फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   संस्कृत सिखाती है सदाचार से जीने की कला : डॉ केसी शर्मा

संस्कृत सिखाती है सदाचार से जीने की कला : डॉ केसी शर्मा

Sun, 18 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत सिखाती है सदाचार से जीने की कला : डॉ केसी शर्मा
कुरुक्षेत्र। संस्कृत सदाचार से जीने की कला सिखाती है। एकमात्र संस्कृत ही ऐसी भाषा है जो विश्व की प्राचीनतम भाषाओं की जननी है। अब तो विज्ञान ने भी प्रमाणित किया है कि संस्कृत ही एक ऐसी भाषा है जो संस्कृत से भी अधिक वैज्ञानिक भाषा है। जितनी शुद्ध व्याकरण संस्कृत की है, उतनी किसी अन्य भाषा की नहीं है। भारत की संस्कृति को जानना हो तो संस्कृत भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। संस्कृत के मुकाबले में दुनिया का कोई भी साहित्य नहीं है। यह विचार केयू कुलपति डॉ केसी शर्मा ने व्यक्त किए। वे रविवार को गीता निकेतन विद्यालय में दस दिवसीय आवासीय संस्कृत प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर बोल रहे थे। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के शोध निदेशक डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा के सान्निध्य में हुए इस कार्यक्रम में प्रेरणा संस्था के संस्थापक जयभगवान सिंगला विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान संस्कृत भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मोहन मिश्र मुख्य वक्ता रहे। विशिष्ट अतिथि जयभगवान सिंगला ने कहा कि संस्कृत को हीन अथवा मृत भाषा न समझें। डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा ने कहा कि दुनिया की सबसे सभ्य भाषाओं में एकमात्र संस्कृत भाषा है। यह पूर्ण भाषा मानी गई है। शिविर के वर्गाधिकारी आचार्य हरिदेव शास्त्री ने बताया कि संस्कृत भारती 1981 से संस्कृत को जन-जन की व्यवहार भाषा बनाने के लिए समर्पित है। इस शिविर में 132 प्रशिक्षणार्थियों ने संस्कृत का व्यवहारिक ज्ञान सीखा, जिसमें विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक, प्रोफेसर, गृहणियां, नौकरीपेशा, कृषक आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में संस्कृत भाषा के प्रसार के लिए पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया गया। इस अवसर पर प्रांत मंत्री डॉ. जोगिंद्र सिंह, वर्ग संयोजक रामनिवास शर्मा, मल्टी आर्ट सेंटर के प्रभारी महेश जोशी, डॉ. श्रेयांश द्विवेदी, डॉ. शिवानी शर्मा, गीता निकेतन के प्राचार्य डॉ. ऋषि गोयल, आचार्य नरेश कौशिक, अनिल कुलश्रेष्ठ सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed