फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   700 stalls will become an attraction in Craft, Saral Fair

शिल्प, सरल मेले में आकर्षण बनेंगे 700 स्टॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
700 stalls will become an attraction in Craft, Saral Fair
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में युवा पीढ़ी को साथ जोड़ने के लिए राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों में भी सेमिनार जैसों कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन सेमिनार में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस बार यह महोत्सव 19 नवंबर से छह दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव इस शेड्यूल के अनुसार मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन 29 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। इस महोत्सव में 700 स्टॉल लगाए जाएंगे जो शिल्प और सरस मेले का आकर्षण बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

महोत्सव को लेकर सभी अधिकारी समय रहते तैयारियां पूरी करेंगे। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के नोडल अधिकारी एवं केडीबी के सदस्य सचिव आईएएस अधिकारी विजय दहिया ने दी। वे सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, महोत्सव के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने, पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ-साथ ब्रहमसरोवर और शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ कार्यक्रमों के दौरान सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ब्रहमसरोवर के चारों तरफ तथा शहर की मुख्य सड़कों को दुरुस्त करने की रोजाना रिपोर्ट भेजने, पंचायती राज विभाग के एक्सईन को इंजीनियरिंग विंग से संबंधित तमाम कार्य को समय रहते करवाने, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी, शौचालयों तथा सीवरेज आदि की व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि डीएमसी, सीईओ केडीबी, पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शहर के साथ-साथ ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर का निरीक्षण करेंगे और जो भी कमियां होंगी, उनकी एक रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल विभाग के अधिकारी 13 नवंबर को होने वाली गीता रन की समय रहते तैयारियां पूरी करेंगे, शिक्षा विभाग के अधिकारी महोत्सव को लेकर स्कूली और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के आयोजन, वैश्विक गीता पाठ में अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ना, प्रदेश के सभी स्कूलों तक महोत्सव का निमंत्रण पहुंचाना, प्रतियोगिताओं को लेकर एक नया प्रयोग करने लिए कहा है, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अलावा किसी दूसरे विश्वविद्यालय को गीता महोत्सव का नोडल विश्वविद्यालय बनाने के साथ-साथ सभी निजी और राजकीय विश्वविद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन करने का शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि इस बार गीता महोत्सव में 19 नवंबर से छह दिसंबर तक सरस और क्राफ्ट मेले का आयोजन होगा, 29 नवंबर से चार दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनमें संपूर्ण गीता पाठ, ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर और सन्निहित सरोवर गीता यज्ञ, हरियाणा पवेलियन, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 48 कोस के 75 तीर्थों पर कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, संत सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ग्लोबल गीता चेंटिग, दीपोत्सव, गीता शोभा यात्रा, गीता पुस्तक मेला, हरियाणा के विकास की प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed