{"_id":"5c8aa982bdec22142a71f509","slug":"61552591234-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने पकड़ा शराब से भरा ट्रक,1020 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए ने पकड़ा शराब से भरा ट्रक,1020 पेटियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी शराब की पेटियों से लदा ट्रक छोड़ भाग निकले तस्कर
- पंजाब से यूपी ले जाई जा रही देसी शराब की 1020 पेटियां बरामद
- फर्जी बिल्टी और बिल के जरिये हो रही थी तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। फर्जी बिल और बिल्टियां लगाकर पंजाब से यूपी तस्करी कर ले जाई जा रही देसी शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक ं पुलिस की अपराध शाखा ने पकड़ा है। हालांकि इस दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने थाना शाहाबाद में खड़ा करा दिया जबकि शराब तस्कर गिरोह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तस्करी की शराब से लदा ट्रक ज्योतिसर निवासी प्रदीप की पत्नी के नाम पर है।
थाना शाहाबाद के प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस अपराध शाखा-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही देसी शराब से लदा ट्रक शाहाबाद में नौ गजा पीर बादशाह की दरगाह के निकट नाके पर काबू किया। ट्रक पर 1020 देसी शराब की पेटियां बरामद की। ये शराब पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा से उत्तर प्रदेश तथा बिहार ले जायी जा रही थी। पुलिस के मुताबिक ज्योतिसर निवासी प्रदीप कुमार शराब की तस्करी का काम करता है। उसके खिलाफ प्रदेश के अन्य जिलों में भी मामले दर्ज हैं। प्रदीप शराब तस्करों के साथ मिलकर फर्जी बिल एवं बिलटी तैयार करके दूसरे राज्यों शराब की सप्लाई करता था। पकड़ा गया ट्रक प्रदीप की पत्नी के नाम पर है। ट्रक से 800 पेटियां क्रेजी रोमियों के पव्वे, 200 पेटी क्रेजी रोमियों ब्रांड की बोतलें और 20 पेटियां डिस्क्वरी ब्रांड की बोतलें बरामद हुई है। आरोपी प्रदीप के खिलाफ पुलिस ने शाहाबाद थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 120 व 420,467,468,471 व 61 पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 के तहत कार्रवाई की है।