{"_id":"5a43eb414f1c1b0b788b5392","slug":"61514400577-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर बांटा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर बांटा प्रसाद
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदी दिवस पर बांटा प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गुरु नानक वाटिका पब्लिक स्कूल में चार साहबजादों का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने चौपाई साहिब, जपुजी साहिब का पाठ किया। कक्षा पांचवीं के छात्र विश्वदीप ने कविता गायन से सिख का महत्व बताया। खालसा पंथ और सिख धर्म के इतिहास को कविता, नाटक, नृत्य आदि के माध्यम से बताया। प्रधानाचार्य निशी बवेजा ने विद्यार्थियों को चार साहबजादों के शहादत के पीछे छिपी कथा के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन गोबिंद सिंह, प्रधान अमरीक सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोहिंद्र सिंह आदि ने भी बच्चों को सिखों की कुर्बानियों के बारे में बताया।