फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   संजय गांधी स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों को याद कर दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों को याद कर दी श्रद्धांजलि

Tue, 26 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
संजय गांधी स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों को याद कर दी श्रद्धांजलि
संजय गांधी स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह के साहबजादों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। संजय गांधी पब्लिक स्कूल में सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह जयंती और इकेबाना फ्लॉवर शो आयोजित किया गया। इससे पूर्व स्कूल परिसर में गुरु गोबिंद सिह के चारों साहबजादों की वीरता को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर रविंद्र बंसल ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के चार साहबजादों ने औरंगजेब से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की थी।

औरंगजेब ने इनके समक्ष शर्त रखी थी कि वे या तो मुस्लिम धर्म को अपना लें या फिर मौत को गले लगाएं। इसके बाद चारों साहबजादों ने अंतिम समय तक मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया। इसके बाद औरंगजेब और साहबजादों के बीच युद्ध हुआ और उन्हें शहादत प्राप्त हुई। इस अवसर पर स्कूल में इकेबाना फ्लावर शो में बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। स्कूल के फ्लावर मैन जय कुमार और नसीब सिंह को कमेटी ने सम्मानित किया। इकेबाना में सबसे सुंदर सुसज्जित गमला राज रानी का चुना गया। दूसरे नंबर पर अजय अनुराधा गुप्ता और तीसरे नंबर पर नरेंद्र रहे। सभी विजेता अभिभावकों को स्कूल प्रबंधक कमेटी के सचिव रविंद्र बंसल ने सम्मानित किया। स्कूल प्रिंसिपल धर्मेंद्र खेड़ा ने बताया कि हमें पर्यावरण से जुड़कर रहना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस अवसर पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा, सुशीला दुआ, कविता, सतवंत कौर, पूनम शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed