{"_id":"61b905d1553c73283d39a72d","slug":"55-thousand-students-of-2500-schools-read-gita-verses-together-kurukshetra-news-knl92778464","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजी गीता की वाणी, 2500 स्कूलों के 55 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ किया श्लोकों का उच्चारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजी गीता की वाणी, 2500 स्कूलों के 55 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ किया श्लोकों का उच्चारण
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर मंगलवार को ब्रह्मसरोवर की पावन धरा पर कुरुक्षेत्र के 15 विद्यालयों के 1155 विद्यार्थियों ने वैश्विक गीता पाठ में गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का उच्चारण किया। विद्यार्थियों ने जैसे ही गीता पाठ शुरू किया, उसी समय प्रदेश के सभी जिलों के राजकीय और निजी स्कूलों के 55 हजार से ज्यादा विद्यार्थी, विभिन्न देशों के लोग ऑनलाइन जुड़े और विश्व शांति के लिए एक सुर में गीता पाठ किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने वैश्विक गीता पाठ का शुभारंभ किया।
राज्यपाल ने कहा कि इस पावन धरा पर दिए गए गीता के उपदेश युगों-युगों से मानवता को ज्ञान और शांति का मार्ग दिखा रहे हैं। इस पवित्र ग्रंथ ने मानवता को जीवन जीने का सार और विश्व को शांति सद्भावना का संदेश दिया है। इसलिए आज प्रत्येक नागरिक को गीता के उपदेशों को जीवन में धारण करना चाहिए। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी बच्चों के गीता पाठ से इतने प्रभावित हुए कि वे उनसे मिलने के लिए बच्चों के बीच पहुंच गए। राज्यपाल ने गीता जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन विलक्षण, अनोखा और प्रेरणा देने वाला है। कहा कि गीता युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन जी किशन रेड्डी ने कहा कि कुरुक्षेत्र और उनके गृह क्षेत्र दक्षिण भारत के हैदराबाद का गहरा संबंध रहा है। कुरुक्षेत्र के गांव अमीन की देवी माता की पूजा हैदराबाद में भी की जाती है। भगवान विष्णु ने इसी धरा पर वामन अवतार लिया। वामन अवतार की दक्षिण भारत में भी पूजा की जाती है। कहा कि भारत फिर से विश्व गुरु बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। कुरुक्षेत्र में 48 कोस के तीर्थों का विकास राज्य सरकार की तरफ से किया जा रहा है और इस धरती को तीर्थ नगरी के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि हरियाणा सरकार गीता के श्लोकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने जा रही है। न्यू जर्सी जैसे दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में गीता के उपदेशों को पढ़ाया जाता है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस वैश्विक गीता पाठ से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इस वैश्विक गीता पाठ का संदेश पूरे विश्व में जाएगा और इन उपदेशों से सद्भावना, शांति का संदेश मिलेगा।