फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   55 thousand school students will create a unique record in the world by reciting 18 verses of Gita

55 हजार स्कूली विद्यार्थी गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण कर विश्व में बनाएंगे अनूठा रिकार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
55 thousand school students will create a unique record in the world by reciting 18 verses of Gita
55 thousand school students will create a unique record in the world by reciting 18 verses of Gita - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 55 हजार स्कूली विद्यार्थी एक साथ सामूहिक रूप से पवित्र ग्रंथ गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण करके विश्व में एक अनूठा रिकार्ड बनाएंगे। इस वैश्विक गीता पाठ का आयोजन ऑनलाइन प्रणाली से 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस वैश्विक गीता पाठ में 21 जिलों से 50-50 स्कूलों के 50-50 विद्यार्थी तथा कुरुक्षेत्र जिले से हजारों छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

इन 55 हजार विद्यार्थियों को एक सूत्र में पिरोने के लिए सोशल मीडिया, यूट्यूब चैनल या अन्य किसी माध्यम से जोड़ा जाएगा। शिक्षा विभाग हरियाणा को इस वैश्विक गीता पाठ के लिए सभी स्कूलों से इस कार्यक्रम के साथ जोड़ने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसलिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक हरियाणा पंचकूला की तरफ से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूलों के मुखिया को पत्र लिखकर वैश्विक गीता पाठ के कार्यक्रम के साथ-साथ तैयारियां करने के लिए पत्र भी लिखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन जहां 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार सभी स्कूली प्रतियोगिताएं ऑनलाइन कराए जाने का निर्णय भी लिया गया है और इस वर्ष जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री को नोडल अधिकारी बनाया गया है। गीता महोत्सव के सबसे अधिक आकर्षक कार्यक्रमों में से एक स्कूली विद्यार्थियों द्वारा 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होने वाले श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों का सामूहिक पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पकारों को महोत्सव में दी जाएगी विशेष तवज्जो : मुकुल
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में देश के कोने-कोने से आने वाले राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिल्पकारों को विशेष तवज्जो दिया जाएगा। इन शिल्पकारों की सूची तैयार करने के आदेश उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला के अधिकारियों को दिए गए हैं। उपायुक्त मुकुल कुमार लघु सचिवालय के सभागार में महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय बसीन, एसडीएम नरेंद्र मलिक, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, सीईओ जिला परिषद सतबीर कुंडू, डीएमसी भारत भूषण गोगिया, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम सोनू राम, जीएम रोडवेज अशोक कुमार, आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद, प्रोफेसर तिजेंद्र शर्मा, डॉ. महा सिंह पूनिया व एनजेडसीसी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed