{"_id":"623b7f1873c3650dc77eb735","slug":"55-people-including-girl-students-donated-blood-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1026864149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं समेत 55 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं समेत 55 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते महेंद्र सिंगला। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय में रेड क्रॉस प्रकोष्ठ एवं जन सहयोग संस्था ने बुधवार को तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी महेंद्र सिंगला ने किया। शिविर 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। महाविद्यालय के कर्मचारियों, छात्राओं और आसपास के ग्रामीणों ने रक्तदान किया।
प्राचार्य डॉ. रावल ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति ब्रह्मा के समान है, जो दूसरे को जीवनदान देता है। हमारी ओर से किया गया रक्तदान किसी व्यक्ति की जिंदगी को बचाता है। इसका एहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। उस वक्त हम उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम के लिए भागते हैं। हम सब पढ़े लिखे लोग हैं, शिक्षित एवं सभ्य समाज के नागरिक हैं।
उन्होंने कहा कि हम सब का कर्तव्य बनता है कि अपने साथ-साथ दूसरों के बारे में भी सोचे और रक्तदान के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देकर इस जीवन रूपी महायज्ञ में स्वैच्छिक आहुति डालें। उन्होंने जन सहयोग संस्था का रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, डॉ. ओम प्रकाश करुणेश, विपिन शर्मा, पूजा रानी, सुरेंद्र कुमार, जिला रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र से रमेश चौधरी, ओम प्रकाश, जयराम शिक्षण संस्थान की प्रबंधक समिति के सदस्य खैराती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, एसएन गुप्ता, पूर्व एसडीएम प्रेमचंद, डॉ. सुदेश रावल व प्रध्यापिकाएं मौजूद रहीं।