फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   53 lakhs cheated in the name of sending abroad, accused arrested

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 53 लाख, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
53 lakhs cheated in the name of sending abroad, accused arrested
कुरुक्षेत्र। पुलिस की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में बलविंद्र सिंह गिल निवासी प्रेम नगर कोटकपुरा, जिला फरीदकोट पंजाब को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मनीष कुमार निवासी अमीन रोड ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बहन, जीजा व उनके दो छोटे बच्चों को अमेरिका भेजने के लिए किसी जानकार के माध्यम से बलविंद्र सिंह से संपर्क किया था। इस बारे में थानेसर में अपने जीजा सुखबीर सिंह के अमीन रोड स्थित कार्यालय में उसकी आरोपी से मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के बारे में 70 लाख रुपये में बात तय हुई थी। आरोपी ने अलग-अलग समय पर लाखों रुपये की रकम लेकर 10 जून 2022 को उसके जीजा, बहन व उनके दोनों बच्चों सहित उन्हें ईरान भेज दिया। इसके बाद मोबाइल पर अल-सल्वाडोर का नकली वीजा दिखाकर उससे 20 लाख 50 हजार रुपये (25 हजार अमेरिकी डॉलर) और ले लिए। ऐसा करते हुए उनसे अमेरिका भेजने के नाम पर 53 लाख 50 हजार की रकम हड़प ली। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed