{"_id":"5c86bac4bdec2214787e29a6","slug":"51552333508-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर पकड़ा पेस्टीसाइड के गोदाम से एक्पायरी डेट की कीटनाशन दवाइयों का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर पकड़ा पेस्टीसाइड के गोदाम से एक्पायरी डेट की कीटनाशन दवाइयों का जखीरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कीटनाशक गोदाम पर छापा, दो युवक हिरासत में
- सीएम फ्लाइंग की जांच पड़ताल जारी, गोदाम संचालक से पूछताछ
- भारी मात्रा में निष्प्रयोज्य कीटनाशक व दवाइयां बरामद, देर शाम तक आकलन करती रही टीम
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। अरुणाय रोड पर स्थित एक पेस्टीसाइड के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारकर गोदाम से भारी मात्रा में छह माह पूर्व ही एक्सपायर हो चुकी कीटनाशक दवाइयां, खाद और बीज बरामद किया। गोदाम में रीपैकिंग मशीन, एक्सपायर तिथि की दवाइयां भी मिली। इन दवाओं को रीपैकिंग कर रहे दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि गोदाम संचालक से पूछताछ की जा रही है।
मालूम हो कि सीएम फ्लाइंग टीम को लगातार कई स्थानों से एक्सपायरी डेट व घटिया किस्म की कीटनाशक दवाइयां, बीज, खाद तथा फसलों के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान को मार्केट में बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को कई पेस्टीसाइड दुकानों की जांच पड़ताल की गई। सोमवार को जींद के डीएसपी रविंद्र कुमार की अगुवाई में अरुणाय रोड स्थित एक गोदाम पर टीम ने छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में एक्सपायारी डेट की कीटनाशक दवाइयां बरामद हुई। गोदाम संचालक द्वारा एक्सपायरी डेट की इन दवाइयों का लेबल बदल कर रीपैक कर मार्केट में बेचा जा रहा था। यहां से भारी मात्रा में खाद, बीज, दवाइयां तथा अन्य सामान बरामद हुआ है। टीम की सूचना पर कृषि विभाग के अधिकारी सामान की गणना कर रहे है। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. मदन सिंह, क्वालटी कंट्रोल अधिकारी जितेंद्र मेहता, थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इधर, थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिली थी। फिलहाल कृषि विभाग के अधिकारी गोदाम से बरामद सामान की जांच कर रहे है। जैसे ही पुलिस को कृषि विभाग के अधिकारी शिकायत देंगे, उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गोदाम में हो रही थी रीपैकिंग
डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि गोदाम में ही दो युवक दवाइयों की एक्सपायरी डेट का लेबल बदल कर रीपैक कर रहे थे। टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया है तथा उनकी निशानदेही पर गोदाम संचालक को मौके पर बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है। टीम ने मौके से रिपैकिंग मशीन समेत अन्य सामान को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
दो साल पहले बंद हुई कंपनी
--------------------------------
गोदाम से भारी मात्रा में चेमिनोवा कंपनी की एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद हुई है। इन दवाओं की निर्माण अवधि 13 सितंबर 2016 है। जबकि उपयोग की अंतिम अवधि 12 सितंबर 2018 है। जानकारी के अनुसार चेमिनोवा कंपनी दो साल पहले बंद हो चुकी है। इसके बावजूद कंपनी की दवाइयां बाजार में धड़ल्ले से बेची जा रही है।