Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नाले में भ्रूण मिलने का मामला

नाले में भ्रूण मिलने का मामला

Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
नाले में भ्रूण मिलने का मामला

विज्ञापन
पहले थी चार बेटियां फिर बेटी होने के डर से बेटे को गर्भ में मार डाला
- एमटीपी किट देने वाला केमिस्ट गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड संचालक की तलाश में जुटी पुलिस
- नाले में मिला था भ्रूण, सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। महिला के पहले से ही चार बेटियां थी। एक बार फिर गर्भवती होने पर परिजनों ने अंबाला के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में उसके गर्भ की जांच कराई। जहां पता चला कि गर्भ में पल रहा शिशु भी बेटी है। इस पर परिजनों ने महिला का गर्भपात कराया और चार माह के भ्रूण को नाले में फेंक दिया। एक निजी अस्पताल के पास नाले में भ्रूण मिलने पर गर्भपात की आशंका में कुछ जागरूक लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को दबोचा। रिमांड पर लिए जाने के दौरान कड़िया जुड़ी। जिसके बाद पुलिस ने एमटीपी किट देने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अंबाला का अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
मालूम हो कि मंगलवार को शाहाबाद के एक निजी अस्पताल के पास नाले से चार माह का एक भ्रूण बरामद हुआ था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से चारों को रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड में महिला की निशानदेही पर ड्रग कंट्रोलर डॉ. रितु मेहला तथा डॉ. आरके सहाय के नेतृत्व में पीटीएनटी की टीम ने शाहाबाद में कालसनी बस स्टैंड स्थिति मेडिकल स्टोर पर छापेमारी और संचालक सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल स्टोर में काफी मात्रा में प्रतिबंधित चिकित्सकीय सामग्री भी बरामद हुई है। यही से गर्भपात के लिए एमटीपी किट खरीदी गई थी। वहीं, अंबाला के पीकेआर जैन अल्ट्रासाउंड सेंटर में टीम ने जांच पड़ताल की। यहां गर्भवती का अल्ट्रासाउंड हुआ था और गर्भ में चार माह की बेटी होने की जानकारी दी गई थी। परिजनों ने बताया कि दवा लेने के बाद से प्रसव पीड़ा हुआ तो उसे इस्माईलाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सिविल अस्पताल के रेफर कर दिया गया था। हालांकि इस अस्पताल से बाहर निकलते ही गली में उसका प्रसव हो गया। परिजनों ने वहीं चार माह के भ्रूण को नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन

बॉक्स
अंबाला के अल्ट्रासाउंड सेंटर में हुई थी गर्भवती की जांच
-----------------------
जानकारी के अनुसार मामले की मुख्य आरोपी महिला के पास पहले चार बेटियां है। चार बेटियों की मां जब फिर से गर्भवती हुई तो उसे डर सताने लगा। उसी के चलते उसने अंबाला के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करवाया । जहां बताया कि गया कि गर्भ में बेटी है, जिसके चलते उसने गर्भपात की दवाई ली। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि जो भ्रूण नाजनी बेगम ने नाले में गिराया था वह बेटी नहीं बल्कि बेटा था, लेकिन अब उसके पास मात्र पछतावे की ओर कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed