{"_id":"67cde8656d07e5420206a972","slug":"50000-bargain-made-to-run-bullets-on-cattle-dealer-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132445-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पशु व्यापारी पर गोलियां चलाने के लिए किया था 50 हजार का सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पशु व्यापारी पर गोलियां चलाने के लिए किया था 50 हजार का सौदा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। पिछले दिनों गांव बदरपुर में पशु व्यापारी पर हुए गोलीकांड के राज खुलते ही जा रहे हैं। गत शुक्रवार को पुलिस ने इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था।
अब पूछताछ में आरोपी राज उगल रहे हैं। आरोपी कंबाइन ड्राइवर लकवा ग्रस्त है। उसे अपनी पत्नी के साथ व्यापारी के अवैध संबंधों की आशंका थी। इसलिए उसने व्यापारी को मारने की साजिश रची लेकिन आरोपी के वारदात को अंजाम देने में असमर्थ होने के कारण उसने हत्या के प्रयास में भगोड़े शूटर से 50 हजार में डील तय की थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी देशवाल ने व्यापारी जयप्रकाश को समझाया गया था लेकिन वह नहीं माना। इससे आहत होकर उसने वारदात को अंजाम दिलवाया था। वारदात को अंजाम देने के लिए उक्त रकम के साथ हथियार उपलब्ध करवाने की बात पर आरोपी मुन्ना मान गया। सीआईए दो के इंचार्ज मोहन लाल के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए मुन्ना अपने साथी सचिन को हथियार दिलवाने के बहाने साथ लेकर हिसार से रादौर आया, जहां उसने देशवाल से 10 हजार रुपये लेकर वारदात को अंजाम दे दिया। संवाद