फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   50 thousand fraud in the name of job, Kurukshetra

नौकरी के नाम पर 50 हजार की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
50 thousand fraud in the name of job, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केयूके थाना पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव दयालपुर निवासी कुसुम रानी ने बताया कि 22 दिसंबर 2021 को वह अपने पति के साथ गांव सांभली में गांव खेड़ी निवासी हीरा लाल कश्यप व उसकी पत्नी अंजू से मिली थी। उन्होंने बताया कि वे कुरुक्षेत्र के सेक्टर 30 में रह रहे हैं। 25 दिसंबर को हीरा लाल कश्यप ने उसके पति को फोन किया और कहा कि जिला अस्पताल में नौकरी के लिए पद रिक्त हैं। वह उसकी पत्नी को डीसी रेट पर 21 हजार रुपये मासिक की नौकरी लगवा देगा। उसने नौकरी लगवाने के लिए 50 हजार रुपये की राशि की मांग की।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे बिरला मंदिर पर बुलाकर बायोडाटा बनवाया और 50 हजार रुपये लिए। 25 दिसंबर को ही उसने शाम को उसके पति को फोन किया और कहा कि नौकरी वाला काम हो गया है। उसके पास जल्द ज्वाइनिंग लेटर आ जाएगा, मगर उसे नौकरी नहीं लगवाया। 11 जनवरी को उन्होंने हीरा लाल कश्यप से धनराशि वापस मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। शिकायत में बताया कि वे पति-पत्नी बेरोजगार है। आय का कोई साधन नही है। रोजगार प्राप्त करने के लिए हीरा लाल कश्यप पर विश्वास करके धनराशि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed