फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   50 filter water suppliers in the district, 30 thousand bottles of sealed water are being sold, 25 thousand campers are being consumed.

Kurukshetra News: जिले में 50 फिल्टर पानी सप्लायर, 30 हजार बोतलों में बिक रहा बंद पानी, खप रहे 25 हजार कैंपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
50 filter water suppliers in the district, 30 thousand bottles of sealed water are being sold, 25 thousand campers are being consumed.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र शहर में पीने के पानी के गंभीर हालात बने हुए हैं। शहर के अधिकतर इलाकों में नलों से पीने लायक पानी नहीं आ रहा, जिसके चलते बोतलबंद पानी और कैंपरों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि शहरभर में रोजाना हजारों कैंपर पानी की खपत हो रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक एक भी आरओ प्लांट या कैंपर सप्लायर के पानी का सैंपल तक नहीं भरा है।
विज्ञापन

जिलेभर में 18 से ज्यादा आरओ प्लांट और करीब 50 से ज्यादा फिल्टर पानी के सप्लायर सक्रिय हैं। रोजाना करीब 25 हजार कैंपर पानी शहर में सप्लाई किया जा रहा है। अकेला एक प्लांट संचालक प्रतिदिन 450 से 550 कैंपर की सप्लाई कर रहा है, इसके अलावा करीब 30 हजार पानी की बोतलें भी रोजाना बिक रही हैं। दुकानों, कोचिंग सेंटरों, कार्यालयों और उन स्थानों पर जहां वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं है, वहां कैंपर पानी की सप्लाई धड़ल्ले से की जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी होती है कि वह नियमित रूप से इन प्लांटों से पानी के सैंपल लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच करे। आरओ से साफ किए गए पानी में कितने मिनरल्स होने चाहिए और कितने हैं, इसकी निगरानी भी विभाग को करनी होती है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग शिकायत मिलने का इंतजार करता रहता है, जबकि खुलेआम हजारों कैंपर पानी रोजाना खप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंपर या मिनरल वाटर प्लांट संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्लांट में रिवर्स ऑस्मोसिस सिस्टम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और टीडीएस नापने की मशीन का होना जरूरी है, इसके बावजूद कई प्लांट ऐसे हैं, जिनके पास आरओ सिस्टम तक नहीं है और वे नियमों को ताक पर रखकर कारोबार कर रहे हैं।



प्लांट का रजिस्ट्रेशन जरूरी
नियमानुसार यदि कोई कैंपर का पानी और मिनरल वाटर प्लांट संचालित करता है तो उसका स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके अलावा प्लांट में रिवर्स ऑस्मोसिस, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, टीडीएस नापने की मशीन आदि होने जरूरी है। लेकिन कइयों के पास आरओ ही नहीं है।

घरों में कैंपर के पानी का उपयोग करने को मजबूर लोग : मनीष शर्मा
शहर वासी मनीष शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में पीने योग्य पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मजबूरी में उन्हें कैंपर का पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिसे वे पीने के लिए उपयोग कर रहे हैं।

पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं : नीतिश
शहरवासी नीतिश कुमार ने बताया कि उनका सेक्टर-17 की मार्केट में कार्यालय है, जहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसे में उन्हें बोतलबंद पानी और कैंपर का सहारा लेना पड़ता है। कैंपर के पानी पर उन्हें हर माह करीब 500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।


दुकान पर कैंपर का पानी खरीद रहे दुकानदार : मुकेश
सलारपुर रोड स्थित दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों के लिए कैंपर का पानी खरीदकर उपयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed